मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- भवानीपुर गांव के जंगल में कई दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा था। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों ने तीन दिन पहले भी भवानीपुर के जंगल में एक तेंदुआ टहलता हुआ देखा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें खेत की तरफ जाते हुए तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण जंगल में एकत्र हो गए और कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हिरदेश कुमार, क्षेत्र इंचार्ज गौरव कुमार व कपिल कुमार टीम के साथ ग्राम भवानीपुर पहुंचे व ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों ने पिंजरा लगवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.