लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- गोला रेंज के गांव सिंगापुर गांव के पास तेंदुए ने आवारा बछड़े को शिकार बना लिया। सूचना पाकर वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दक्षिण खीरी की गोला रेंज के सिंगारपुर गांव के पास लगे गन्ने के खेत में एक आवारा बछड़े का अधखाया शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग व महेवागंज पुलिस को दी। सूचना पर वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गन्ने के खेत में पगमार्क देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की है। क्षेत्र में तेंदुआ होने की जानकारी होते ही ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। फारेस्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम मौके पर गई थी। तेंदुआ के पगमार्क मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...