रामपुर, मार्च 2 -- तेंदुआ ने अब जंगल से आबादी की ओर रुख कर लिया है। क्षेत्र के गांव धर्मपुर उत्तरी में तेंदुआ ने किसान के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज से जागे घर के लोगों ने टॉर्च से रोशनी करते हुए लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया तब तेंदुआ भाग निकला। घटना की फुटेज किसान के फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तेंदुआ की दस्तक से धर्मपुर उत्तरी गांव के लोग भी दहशत में आ गए हैं। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। बता दें कि करीमपुर, रहमतगंज और बेलवाड़ा के बाद अब क्षेत्र के गांव धर्मपुर उत्तरी के लोग भी तेंदुआ के आतंक से खौफजदा हैं। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे तेंदुआ ने धर्मपुर उत्तरी में किसान तरसेम सिंह के पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया लेकिन कुत्ते ने तेंदुआ को कब्जा नहीं दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.