मुरादाबाद, जनवरी 9 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव गंझेड़ा आलम के मजरा मठाइयो में तेंदुआ लगातार घूमता देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कांबिंग की,जहां उनको तेंदुआ के पंजों के निशान दिखाई दिए। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गझेड़ा आलम के मजरा मठाइयों में कई दिन से तेंदुए घूमने की शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। जहां उन्हें तेंदुए के पद चिन्ह दिखाई दिए। ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम में लगातार तेंदुए की हलचल दिखाई दे रही है। ग्राम वासियों ने तेंदुए संबंधित जानकारी साझा की गई और क्षेत्र में कांबिंग की गई। ग्राम वासियों ने पिंजरा लगाए जाने की मांग की गई। वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री के आसपास भी तेंदुए की गतिविधि देखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.