बलरामपुर, जनवरी 27 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बारहवां रेंज क्षेत्र के विजयीडीह और पूरे छीटन गांव की सीमा पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार शाम जग प्रसाद यादव के गन्ने के खेत में तेंदुए के देखे जाने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ खेत के पास उस समय दिखा जब ट्रैक्टर से गन्ना लादा जा रहा था। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर तेंदुआ तेजी से गन्ने के घने खेत में घुस गया और ओझल हो गया। घटना के बाद से किसान खेतों की ओर जाने में डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों और पशुओं को भी घरों के पास ही रखने की हिदायत दी जा रही है। जग प्रसाद यादव ने बताया कि हम लोग गन्ना लादने जा रहे थे तभी खेत के किनारे तेंदुआ साफ दिखाई दिया। शोर और ट्रैक्टर की आवाज से वह गन्ने में घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.