हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। जिले में तेंदुआ को लेकर अर्लट जारी किया गया है। साथ तेंदुआ को पकड़ने के लिए अलीगढ से पिंजरा आ गया है। टीमें ड्रोन से निगरानी के साथ रात्रि में गश्त कर रही है। वन विभाग के अधिकारी सर्च अभियाान लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक जिले में तेंदुओं के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। बीते रविवार की रात को आगरा अलीगढ बाइपास विधानगर नगर के निकट हीरागनगर कालोनी में एक तेंदुआ के द्वारा कुत्ते पर हमला बोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद सोमवार को स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने सोमवार को मौके पर पग मार्क की पड़ताल की। मंगलवार को आगरा अलीगढ बाइपास, विधापति नगर, लहरा रोड कालोनी सहित कई स्थानों पर ड्रोन से सर्वे किया गया। अब वन विभाग के द्वारा तेंदुआ के लिए अलीगढ से ...