पीलीभीत, जनवरी 6 -- बरखेड़ा। बर्रामऊ गांव में रविवार रात तेंदुआ की लोकेशन कमरों में ट्रेस हो गई। रेंजर ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगवा दिया है। कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई थी। बर्रामऊ गांव के आसपास कई दिनों से तेंदुआ की चहल कदमी बनी हुई है। उस दौरान ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग की ओर से कैमरे लगाए गए थे। मगर कई दिनों तक तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। शनिवार को सुबह गांव के पास ही ग्रामीणों ने उपलों और गेहूं के खेतों में तेंदुआ के पग चिन्ह फिर देख दंग रह गए। तेंदुआ की चहल कदमी से एक बार फिर ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्राम प्रधान माखन लाल गंगवार ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना के आधार पर वन दरोगा सुरेश गंगवार, इकबाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में तेंदुआ के पग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.