रामपुर, सितम्बर 6 -- क्षेत्र के गांव धर्मपुर उत्तरी में तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। सप्ताह भर से ग्रामीणों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व तेंदुए ने धर्मपुर उत्तरी के पूर्व प्रधान सरदार अमृतदीप सिंह के बंद पड़े ढिल्लो स्टोन क्रशर पर पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया था। स्वार वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने जांच उपरांत तेंदुए के पदचिन्ह व कुत्ते के अवशेष देख तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि तो कर दी लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए न तो कांबिंग की और न ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। जबकि ग्रामीण लगातार पिंजरा लगाने की मांग करते रहे, लेकिन वन विभाग द्वारा पिंजरा नहीं लगाया गया है। बुधवार की देर रात सेक्शन प्रभारी कुलवीर सिंह वनकर्मियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.