हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद। आज सादाबाद इंटर कॉलेज में तहसील सादाबाद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड के लिए आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान जाँच प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा बी.पी.-6 एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ विधिवत रूप से किया गया।प्रशिक्षण शिविर के दौरान गाइड कैप्टन रेखा देवी ने स्काउट-गाइड को तम्बू निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों द्वारा बनाए गए तम्बुओं का निरीक्षण प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसकी सराहना की गई। इसके उपरांत स्काउट-गाइड ने बिना बर्तन के भोजन निर्माण का अभ्यास भी सफलतापूर्वक किया।शिविर के अंतिम दिन स्काउट-गाइड ने भारत स्काउट एवं गाइड की परंपरा के अनुरूप सलामी देते हुए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को अपना परिचय प्रस्तुत किया। इसके साथ ही श...