बरेली, मार्च 22 -- सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा आयोजित तृतीय सनातन नववर्ष मेला बरेली क्लब में 27 से 29 मार्च तक लगेगा। संस्था के मेला डायरेक्टर रोहित जिंदल ने बताया कि स्थानीय उत्पादों व कलाकारों को एक नया मंच देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रति वर्ष किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य सनातन संस्कृति, इसकी समृद्ध परंपराओं और वैज्ञानिक सोच को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। मेला सचिव भावेश अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में ख्यातिप्राप्त कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। 27 मार्च को समर्पित बैंड अपनी प्रस्तुति देगा तो 28 मार्च को कवयित्री अनामिका अंबर अपने साथी कवियों के साथ सभी को मंत्रमुग्ध करेंगी। 29 मार्च को वृंदावन का माधवास रॉक बैंड अपनी भक्तिय संगीतमय प्रस्तुति से सभी को थिरकने पर मजबूर करेगा। अध्यक्ष रविंद्र ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.