जमशेदपुर, फरवरी 18 -- रेलवे के तृतीय श्रेणी कर्मचारी अब आपात ड्यूटी के लिए विमान यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए जोन के रेल महाप्रबंधक का आदेश आवश्यक होगा। इससे पहले, केवल प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदाधिकारी ही ड्यूटी के दौरान विमान सेवा का लाभ उठा सकते थे। रेलवे बोर्ड के 17 फरवरी के आदेश के तहत स्टेशन मास्टर, वाणिज्य सुपरवाइजर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित अन्य श्रेणी के सुपरवाइजर भी ड्यूटी में विमान यात्रा कर सकेंगे। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे की सहायक महासचिव शिवा रंजन मिश्रा ने बताया कि तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को यह सुविधा मिलने से रेलवे कार्यों में समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रेलवे बोर्ड की बैठक में एनएफआईआर महासचिव डॉ. एम. रघुवैया ने आरआरबी और जीडीसीई के तहत सभी सहायक लोको पायलटों को तत्काल प्रशिक्षण के लिए भेजने ...