देवरिया, जून 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय चेरो में 12वीं की छात्रा तन्नु वर्मा का चयन एशियन यूथ गेम्स में ताइक्वांडो खेल से हुआ है। वह बहरीन में 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में होने जा रहे एशियन यूथ गेम्स में भारतीय ताइक्वांडो टीम का हिस्सा होंगीं। उन्हें 63 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित किया गया है। उदयभान वर्मा और रीना वर्मा की बेटी तन्नु वर्मा विगत आठ वर्ष से रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गिरीश सिंह से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। तन्नु ने महाराष्ट्र के नासिक में नौ से 11 जून तक चली भारतीय टीम के लिए खुली चयन प्रतियोगिता के पहले मैच में महराष्ट्र की पूर्विका को 14-2 और 10-1 से, हरियाणा की नेहा को 9-1 और 8-0 से, सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की भूमिका को नाक आउट करके फाइनल में साई लखनऊ की खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.