नई दिल्ली, जनवरी 20 -- राजस्थान की शांत सरहदी धरती एक बार फिर उस जहरीली सोच की गवाह बनी, जहां एकतरफा प्यार 'इश्क' नहीं बल्कि हिंसा का चेहरा बन गया। 'तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं' जैसी विकृत मानसिकता को सीने में पाले एक सनकी युवक ने नाबालिग छात्रा की जिंदगी तबाह करने की कोशिश की। शादी से इनकार करने पर 9वीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी ओमप्रकाश उर्फ जानी को श्रीगंगानगर पुलिस ने न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि सख्त कार्रवाई कर पूरे राजस्थान को साफ संदेश दिया-बेटियों की तरफ गलत नजर की कीमत चुकानी पड़ेगी। एकतरफा सनक, नाबालिग पर हमला केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में सामने आए इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ओमप्रकाश लंबे समय से नाबालिग छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। वह स्कूल आते-जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.