चम्पावत, फरवरी 1 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल जाख जिंडी बैठकी होली का गायन किया गया। होल्यारों ने देर रात तक शास्त्रीय होली का गायन कर समां बांध दिया। शुक्रवार रात पुरोहित मदन कलौनी के आवास में बैठकी होली का शुभारंभ ईश्वर गिरी ने तू तो रंग हरि के रंग रंग जा, तुझे चोला मिला है इन्सान का.. के साथ किया। कुंदन सिंह ने जंगला तीन ताल में काहे सोच करे नर मन में, कर्म लिखा सोई होत है प्यारे...की प्रस्तुति दी। पूर्णानंद ने राग कसूरी तीन ताल में हरिनाम सुमिर सुख धाम जगत में जीवन दो दिन का...होली पेश की। भैरव गिरी ने ले ले बिहारी नंदलाल रे दहिया मोरा ले ले.. का गायन किया। ढोलक में संगत जोत सिंह ने दी। यहां तरुण कलौनी, गुमान गिरी, कुंवर सिंह, राकेश सिंह, मोहन सिंह, भुवन सिंह, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, पार्वती देवी, द्रोपदी देवी, भावना आदि मौ...