गाजियाबाद, जुलाई 5 -- गाजियाबाद में शुक्रवार को मेयर सुनीता दयाल का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब उन्होंने जीटी रोड के किनारे ग्रीन बेल्ट पर एक अवैध मजार देखी। निरीक्षण के दौरान मेयर ने मौके पर मौजूद मौलवी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और वहां प्रसाद चढ़ाने आए लोगों को भी आड़े हाथों लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेयर मौलवी को धमकाती दिख रही हैं।मौलवी को फटकार, FIR के आदेश मेयर सुनीता दयाल ने ग्रीन बेल्ट पर बने इस धार्मिक ढांचे को अवैध बताते हुए नगर निगम अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मौलवी से पूछा, "तू क्यों बैठा है? ये तेरे घरवालों की जमीन है?" मेयर ने कहा तुझे पहले भी समझाया था तू यहां बैठ अपनी दुकानदारी चमकाने में लगा है जब तू डासना का रहने वाला है तो वहां जाकर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.