देहरादून, नवम्बर 6 -- एक दिन पहले 'तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा' की धमकी देकर गए विक्रम चालक ने अगले दिन महिला सिपाही पर विक्रम चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला सिपाही विक्रम की चपेट में आने से बची। घटना की जानकारी महिला ने अपने वरिष्ठ अफसरों को दी। इसके बाद मामले में शहर कोतवाली में आरोपी विक्रम चालाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला देहरादून का है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि तहसील चौक पर विक्रम चालक लेफ्ट टर्न घेर लेते हैं। यहां ट्रैफिक ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री रखवाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पिछले कई दिनों से ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबल रेशमा ड्यूटी कर रही हैं। रेशमा ने कहा कि कई विक्रमों को लेफ्ट टर्न घेरने पर नो पार्किंग से हटवाया। इसमें विक्रम यूके 07 टीबी 1742 के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.