गिरडीह, फरवरी 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। लुप्पी पंचायत के रोजगार सेवक भीम महतो द्वारा रिश्वत की राशि लेते हुए वीडियो वायरल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बेंगाबाद के समाजसेवियों ने गिरिडीह उपायुक्त से इस मामले की निषपक्ष जांच कर दोषी रोजगार सेवक के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि रिश्वत की राशि लेते हुए वायरल वीडियो में रोजगार सेवक द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है कि हम जोड़ते नहीं हैं, जो बात हुई उन्हें पैसा चाहिए। इसके अलावा वीडियो में लाभुक द्वारा योजना का एफटीओ होने के बाद राशि देने का आग्रह भी किया जा रहा है। फिर रोजगार सेवक द्वारा लाभुक के हाथ से पांच पांच सौ रुपए का चार नोट हाथ में लेते हुए स्पष्ट दिख रहा है। लोगों का कहना है कि रोजगार सेवक द्वारा इस मामले पर पर्दा डालने के लिए कर्ज का पैसा वापस लेने की बात कही जा रही है। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.