शामली, फरवरी 18 -- शामली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए बड़ी संख्या में भरे गए फार्म-7 के फर्जी पाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बुधवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह भदौरिया से मुलाकात कर बताया कि कांधला क्षेत्र में राजवीर सिंह के नाम से 798 फार्म-7 तथा लोहरीपुर (माल्हीपुर) गांव में खंदरावली निवासी वेदपाल के नाम से 544 फार्म जमा किए गए थे। इनमें से अधिकांश फार्म मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम कटवाने से संबंधित बताए जा रहे हैं। लोहरीपुर गांव में ग्राम प्रधान रूबिना तथा उनके पति जुल्फान के वोट काटने के लिए भी फार्म जमा किए गए थे। ग्रामीणों ने बीएलओ मुकेश देवी और संबंध...