वाराणसी, जनवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ललित कला अकादमी और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की तरफ से काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में अनूठा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत पर आधारित चित्रकला कार्यशाला में छह युवा कलाकार तूलिका से इसके छंदों को जीवंत कर रहे हैं। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वंदे मातरम् गीत के प्रत्येक छंद के ऊपर उत्तर प्रदेश के पांच स्थानों पर चित्रण कार्यशाला आयोजित है। जिसमें चतुर्थ छंद का चित्रण वाराणसी क्षेत्र के कलाकारों को प्राप्त हुआ है। कार्यशाला समन्वयक डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह कार्यशाला तीन दिवस तक ललित कला विभाग में चलेगी। डॉ. शशिकांत नाग के मार्गदर्शन मे...