लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को अलीगंज में तूलिका जौहरी को महिला मोर्चा का लखनऊ नगर प्रभारी नियुक्त किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि व्यापारी संगठित होकर एक-दूसरे के व्यापार को प्रमोट करें। उन्होंने सलाह दी कि व्यापारी अपनी फर्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लाएं और जरूरत पड़ने पर पदाधिकारी स्वयं एक-दूसरे से खरीदारी कर सहयोग करेंगे। नवनियुक्त प्रभारी तूलिका जौहरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने व्यवसाय का उल्लेख करते हुए बेरोजगारों को सहयोग और रोजगार देने का प्रस्ताव भी रखा। बैठक में गीता गुप्ता, प्राची पांडे और रुचि सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.