पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो दिन पूर्व मध्य रात्रि में आए भीषण आंधी-तूफान में पूर्णिया के पश्चिमी एवं उत्तरी इलाके में मक्का की फसलों को काफी नुकसान हुआ। इस आपदा को लेकर इलाके में किसानों के बीच हाहाकार मच गया। सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का की फसल जमीन से लोट गई। मालूम हो कि आज की तारीख में मक्का की फसल पूर्णिया की मुख्य व्यावसायिक फसल हो गई है। किसानों की अर्थव्यवस्था भी मक्का की खेती पर ही निर्भर करती है। इधर जब किसान मायूस होने लगे तो कृषि विभाग ने जिले भर में फसल क्षति सर्वेक्षण शुरू कर दिया। सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को यह जवाबदेही दी गई कि अपने-अपने क्षेत्र से फसल की क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एक निजी आकलन के अनुसार कम से कम 100 पंचायत के किसानों की मक्का की फसल बर्बाद हुई है। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.