हरिद्वार, जून 4 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में बुधवार को दिन में मौसम का मिजाज बदल गया। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे अंधड़ और बारिश के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। मौसम का मिजाज बदलने के बाद लोगों को दिन में गर्मी से राहत मिली। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। वहीं बुधवार को रुड़की में 01 एमएम, रोशनाबाद में 1.5 एमएम और हरिद्वार में 2.4 एमएम बारिश दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.