कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मध्य यूपी में घने बादल छाए हुए हैं जिससे पूरे पूर्वी यूपी में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा हुई। कानपुर फिलहाल घने बादलों से घिरा हुआ है। मंगलवार से बुधवार तक 15 मिमी बारिश की संभावना जताई गई है। अब तक आए पश्चिमी विक्षोभों में दो बार हल्का लेकिन इस बार अच्छा प्रभाव पड़ा है। नौ राज्यों में इससे हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मंगलवार को केवल पश्चिमी यूपी के लिए अलर्ट था जिसका दायरा बाद में बढ़ गया। अपेक्षा के विपरीत विक्षोभ पश्चिमी यूपी से होता हुआ मध्य उत्तर प्रदेश के आगे निकल चुका है। पूरे कानपुर मंडल में अच्छी बारिश के ...