कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान और असम के ऊपर बने परिसंचरण का असर शनिवार को शहर पर पड़ा। 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। आगे पारा चढ़ने का अनुमान है। सुबह से ही घने बादल छाए रहे। कानपुर नगर में मध्यम से घने बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। बूंदाबांदी तक सीमित रहे। बिठूर, कल्याणपुर, पनकी, बर्रा आदि क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। कानपुर मंडल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। हवा की रफ्तार भी सामान्य से अधिक रही। कई बार यह गति 40 से 45 किमी प्रति घंटे रही। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गईं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 से गिरकर 31.8 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सामान्य से 03 डिग...