हल्द्वानी, फरवरी 4 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका एक व्यक्ति अपने ही बीमार सगे भाई पर कहर बनकर टूट पड़ा और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को रातों-रात गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार आधी रात की है। बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल देर रात घर पहुंचा और अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल से विवाद करने लगा। सोनू लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि संदीप ने बीमार भाई को उसकी बीमारी को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। वह कहने लगा कि सोनू की बीमारी की वजह से पूरा परिवार बर्बाद हो गया और वे लोग कंगाल हो चुके हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.