रुद्रपुर, जुलाई 6 -- शक्तिफार्म। किशनपुर रेंज के तूनीखाल वन परिसर में वन महोत्सव मनाया गया। रेंजर घनानंद चनियाल ने ग्रामीणों व वन गुज्जरों को वनों के संरक्षण व वनों के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। उन्होंने वनों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पौंधरोपण का अभियान चलाया। जिसमें पुत्रनजीवा, अशोक, जामुन, अमरूद, केसिया, सेमिया के पौधे लगाए गए। यहां कालीपद महलदार, ब्रिंची बाइन, अमित सरदार, खीम सिंह अधिकारी, गणेश सिंह धर्मसत्तू, राजेश खन्ना, नवीन सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र जन्तवाल, संजय कुमार, विजय कुमार राम, वेद प्रकाश, दीपू सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.