पटना, फरवरी 19 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने महाराष्ट्र में स्पेशल बैकवर्ड कैटेगरी की व्यवस्था के तहत मुस्लिमों को दिए जा रहे पांच प्रतिशत तुष्टीकरण कोटा को समाप्त करने का साहसिक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार प्रकट किया है। निखिल ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में 2014 से एक धार्मिक समुदाय के रूप में मुसलमानों को पांच प्रतिशत अलग से कोटा दिया गया था, जबकि ओबीसी श्रेणी के तहत सूचीबद्ध मुसलमानों को पहले से ही ओबीसी श्रेणी में आरक्षण मिल रहा है, जो महाराष्ट्र में 19 प्रतिशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...