पटना, दिसम्बर 10 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति अपनाकर देश का काफी नुकसान किया है। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों की ओर से एसआईआर का विरोध किया जाना तुष्टीकरण की राजनीति का ही एक हिस्सा है। श्री मिश्र ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों के वोट से सत्ता हासिल करना चाहती है। मगर कांग्रेस का यह मंसूबा कभी पूरा होने वाला नहीं है। घुसपैठियों को न तो वोट देने दिया जाएगा और ना ही भारत में उन्हें रहने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...