पटना, जनवरी 30 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के लिए तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की नीति आवश्यक है। यही समरस समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जहां सारे लोग एक समान हों। यह हमारे सोच को व्यापकता प्रदान करती है और सारे भेदभाव को खत्म करती है। वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू के संदेश को अपने जीवन में उतार रहे हैं। वे जातिविहीन समाज बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और 21वीं सदी के राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं। वे सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करने में लगे हैं। आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हमें भी राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना है।

हिंदी हिन्दु...