रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- खटीमा, संवाददाता। तुषार शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों में से अब तक तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं हत्यारोपियों की चल-अचल संपत्ति की भी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सोमवार को हत्यारोपियों के घरों में लगे अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए गए। खटीमा में 12 दिसंबर की रात बस स्टैंड के पास दो पक्षों में विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गया था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, सलमान पुत्र शब्बू और अभय पुत्र कन्हैया लाल पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो ...