मुजफ्फर नगर, जून 17 -- शहर के अंकित विहार निवासी तुषार शर्मा शर्मा का चयन एयरफोर्स में फ्लाइंग आफिसर के पद पर हुआ है। एनडीए में सफलता मिलने पर तुषार शर्मा के परिवार व शिक्षकों ने हर्ष जताया है। एसडी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद से वह एनडीए में जाने की तैयारी में जुट गए थे। शहर के अंकित विहार निवासी ओमदत्त गौतम बेसिक शिक्षा विभाग के शाहपुर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल कमालपुर में सहायक अध्यापक है। उनके बेटे तुषार शर्मा ने एसडी पब्लिक स्कूल से 2020 में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने एनडीए में जाने का मन बनाया और तैयारी में जुट गए। तुषार शर्मा बताते हैं कि उन्होंने एनडीए परीक्षा की तैयारी घर पर ही यू-ट्यूब और अन्य माध्यमों से आनलाइन कोचिंग से की। इसके बाद पहले प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा पास की तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.