चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर में स्थानीय निकाय प्रभारी एवं एडीएम न्यायिक अरुण यादव ने तुलसी स्मारक परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम फूलचंद्र यादव, एसडीएम न्यायिक राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...