मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। अस्तित्व फाउंडेशन की महिलाओं ने बुधवार को तुलसी विवाह की पूर्व संध्या पर आशियाना स्थित नेचर पार्क में तुलसी माता की पूजा अर्चना की। महिलाओें ने गीत गाकर तुलसी माता की भक्ति से सराबोर कर दिया। पूजन में नीतू सक्सेना, रजनी सक्सेना, बिंदु सक्सेना, मीता जौहरी, बिंदु जौहरी,रेखा सक्सेना, सौम्या,सुषमा,शिवानी, पूनम, मंजू सक्सेना, नीता भटनागर, शकुन, प्रगति, शिप्रा, अंजुला, मुक्ता,रश्मि, मीना, वर्षा, खुशी, मंजू लता सक्सेना, भावना, डॉली, प्रथा, ममता, शिवि, स्मिता, दिव्या आदि शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...