जमशेदपुर, अगस्त 10 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन की ओर से शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें 23 विद्यालयों से 246 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रस्तुतियां उच्चस्तरीय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा भारती जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह, संस्थान के न्यासी अरुण तिवारी, उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद, महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान और प्रसन्न वदन मेहता द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। निर्णायक मंडल में नूपुर गोस्वामी, राजेन्द्र साह राज और नीलाम्बर चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, डॉ. अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अजय कुमार प्रजापति, पूनम महानंद, कैलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.