नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि साल भी कभी बहू थी स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल्स में से एक था। सीरियल की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और फिर आठ साल तक ये शो टीवी पर सफलतापूर्वक चला था। अब खबर है कि एकता कपूर का ये शो वापसी करने जा रहा है। शो के रिप्राइज वर्जन में स्मृति ईरानी एक बार फिर एक्टिंग करती नजर आ सकती हैं। वापसी करने जा रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रिप्राइज वर्जन की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक लिमिटेड सीरीज होगी, और इसपर तेजी से काम चल रहा है। स्मृति ईरानी ने अपने किरदार पर काम भी शुरू कर दिया है। मेकर्स ओपनिंग सीन को उसी तरह से शूट करने का प्लान कर रहे हैं जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.