हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- हमीरपुर। तुलसी पूजन कर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। कुरारा ब्लाक के शीतलपुर गांव में गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी की अध्यक्षता में संगठन की बैठक की गई। इस मौके पर महिलाओं ने विधि विधान से तुलसी पूजन कर अपने-अपने घरों में तुलसी पूजन दिवस मनाने की अपील की। इस मौके पर ग्राम कार्यकारिणी का भी गठन किया गया और नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर लक्ष्मी मिश्रा को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही अंकिता मिश्रा को ग्राम महासचिव, कल्पना तिवारी ग्राम महामंत्री, अंजू तिवारी उपाध्यक्ष, किरन मिश्रा संरक्षक, मिथिलेश तिवारी संरक्षक,...