जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन बिष्टूपुर में तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण सुंदर कांड पाठ का आयोजन जम्मू वाले बाबा और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके बाद तुलसीदास जी की जीवनी पर चर्चा हुई। मौके पर न्यासी मुरलीधर केडिया, अरुण कुमार तिवारी, तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका, उपाध्यक्ष रामनद प्रसाद मानद, महासचिव प्रसेनजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जलाल, कार्यकारिणी विद्यासागर लाल तथा प्रकाश मेहता उपस्थित थे। इसके अलावा साहित्यकारों में डॉ. अजय ओझा, बलविंदर सिंह, डॉ. रागिनी भूषण, नीलिमा पांडे, डॉ. वीणा पांडे भारती, पूनम महानंद, पूनम सिंह, सविता सिंह, मीरा, जोबा मुर्मू उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.