वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, संवाद। कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाला 17 वर्षीय नितेश त्रिपाठी तुलसी घाट से शनिवार को लापता हो गया। वह श्रावणी उपाकर्म करने के लिए तुलसी घाट गया था। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। उधर, एनडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा में भी उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जौनपुर के परशुरामपुर (बक्सा) निवासी बटेश्वर नाथ त्रिपाठी का बेटा नितेश त्रिपाठी संकट मोचन मंदिर मार्ग स्थित जगन्नाथ ज्योतिष कार्यालय के संचालक पं. श्रीराम शर्मा के आवास पर रहकर कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय में पढ़ाई करता था। उसके साथ वहां चार अन्य छात्र भी रहते हैं। सभी श्रावणी उपाकर्म करने के लिए शनिवार को तुलसी घाट गए थे। इस दौरान नितेश लापता हो गया। उसके कपड़े घाट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.