मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- ज्योति। नगर के चंद्र शिव ग्लोबल एकेडमी में गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक कमलेश कुमार व अध्यक्ष जवाहर लाल ने मां सरस्वती और तुलसी के पौधे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ तुलसी माता की आरती की और जल अर्पित कर परिक्रमा की। कार्यक्रम में प्रबंधक कमलेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी का विशेष महत्व है। यह केवल एक पौधा नहीं है बल्कि आयुर्वेद और आध्यात्म का संगम है। हमें अपनी भावी पीढ़ी को इन संस्कारों से जोड़कर रखना चाहिए। पुरोहित जैन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि तुलसी का पौधा पर्यावरण को शुद्ध रखता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। अंत में सभी छात्रों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर विजय यादव, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.