बक्सर, अगस्त 9 -- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन के अवसर पर रघुनाथपुर तुलसी आश्रम स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार व तुलसी विचार मंच द्वारा वृक्ष बंधन कार्यक्रम सह पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर स्थित कदंब, आम, पाकड़ के वृक्षों को राखी बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया गया, साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पर्यावरण प्रदूषण, कम होते जंगल, बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण और उनकी सुरक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दक्षिण बिहार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सह प्रमुख नित्यानंद ओझा, जिला सह संयोजक शैलेश ओझा, पंडित रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.