घाटशिला, फरवरी 25 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मंगलवार को शुक्लाष्टमी उपलक्ष्य में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कन्या पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण हुआ। अनेक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम कोलकाता निवासी समाजसेवी विकास माधोगेढ़िया के सहयोग से सम्पन्न हुआ है। इस अवसर पर नयन दास,सुशेन दास,परेश प्रभु,सागर प्रभु, भारती सोरेन एवं हांसी कर्मकार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...