गोंडा, जनवरी 29 -- नवाबगंज, संवाददाता। ब्लाक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा में गुरुवार को कार्यवाहक प्रधान के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन हुआ। कड़ी सुरक्षा मे सम्पन्न हुई बैठक में अंकिता सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। गांव के प्राथमिक पाठशाला में हुई बैठक के दौरान सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिह, थानाध्यक्ष अभय सिंह समेत तीन एसओ और बड़ी सख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। तकरीबन दो माह पूर्व गांव की प्रधान पिंकी सिंह द्वारा व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। बैठक एडीओ पंचायत नंद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अमित पटेल और राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। एडीओ पंचायत ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के 15 पद हैं जिसमें एक पद रिक्त है। शेष 14 सदस्यों में तीन ने बैठक में भाग नहीं लिया। दस सदस्य...