बलरामपुर, फरवरी 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में श्याम भक्तों ने श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर "श्याम बाबा की जय" के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण पर निकले। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। निशान यात्रा की शुरुआत नगर स्थित गायत्री मंदिर से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद यात्रा नई बाजार चौक से होते हुए हनुमानगढ़ी स्थित श्याम बाबा मंदिर की ओर बढ़ी। यात्रा में महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर चुनरी ओढ़े और हाथों में निशान लिए भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा नगर श्याममय हो उठा। हनुमानगढ़ी स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.