सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- अखण्डनगर, संवाददाता । विकास खंड की ग्राम सभा पतारखास में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने तुलसीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिले की पूर्वी सीमा पर स्थित इस अंतिम रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति ट्रेनों के ठहराव के लिए चारों विधायकों के साथ बैठक कर सहमति बनाई जाएगी, जिसके बाद रेल मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तुलसीनगर स्टेशन क्षेत्र के लोगों की यह मांग पूरी करने के लिए वे पूरी तरह संकल्पित हैं और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। तुलसी नगर श रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.