देहरादून, फरवरी 20 -- रुद्रप्रयाग। जनपद के तुलंगा गांव में एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे वह जान बचाते किसी तरह भाग निकला और आसपास साथ में गए लोगों ने उसे बचा लिया भालू के हमले से बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं है। वन विभाग के एसडीओ देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि 75 वर्षीय प्रताप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...