गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या के साथ ही तुर्तीपार में भी बढ़ रहा है। अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से सिर्फ 6 सेंटीमीटर कम है। वहीं तुर्तीपार में नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। सोमवार की सुबह 8 बजे तुर्तीपार में सरयू खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं बर्डघाट में राप्ती नदी का जलस्तर पिछले कुछ दिनों में बढ़ा है। हालांकि राप्ती खतरे के निशान से 2.14 मीटर नीचे बह रही है, जबकि त्रिमुहानी घाट पर रोहिन खतरे के निशान से 2.61 मीटर नीचे बह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.