आरा, फरवरी 19 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुर्की पैगा रोड में छापेमारी कर चारपहिया वाहन से 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावा गांव निवासी लखपति साह के पुत्र बिट्टू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके वाहन की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के कंटेनरों में रखी करीब 20 लीटर देसी शराब जब्त की। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मार्ग से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। छापेमारी अभ...