नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों का विरोध बढ़ने लगा है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दिल्ली के 100 बाजारों में इन दोनों देशों के उत्पादों की खरीद और बिक्री न करने की अपील करते हुए अभियान चलाया है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जो देश भारत के खिलाफ दुश्मन देश का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ कारोबार करना उचित नहीं है। भारत के लोगों से कमाई करके उस रकम से पाकिस्तान को मदद दी जा रही है। अब तुर्किये और अजरबैजान के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 100 बाजारों के 700 से ज्यादा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। कश्मीरी गेट बाजार से शुरू किए इस अभियान में कई अन्य बाजारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.