अमरोहा, जनवरी 13 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। दिल्ली के तुर्कमान गेट की दरगाह फैज इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान बीती सात जनवरी को हुई हिंसा के मामले में एक आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस ने रविवार रात सैदनगली में दबिश डाली। हालांकि, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढा। पुलिस खाली हाथ बैरंग लौट गई। रविवार रात दिल्ली के तुर्कमान गेट थाने की पुलिस टीम एसआई के नेतृत्व में सैदनगली पहुंची थी। दिल्ली पुलिस ने पहले स्थानीय थाने पर संपर्क किया। यहां से पुलिस फोर्स लेने के बाद टीम मोहल्ला कुरैशियान में एक घर पहुंची। यहां दबिश डाली लेकिन, आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाने लौट आई। जीडी में आमद का ब्योरा दर्ज कराने के बाद टीम खाली हाथ दिल्ली लौट गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने तुर्कमान गेट पर हुए बवाल के मामले में आरोपी की तलाश में दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.