रांची, फरवरी 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रिंग रोड स्थित तुरूप टोल प्लाजा पर सोमवार की देर रात हुई हवाई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस को यह पिस्टल एक टोलकर्मी द्वारा सौंपी गई, जिसे आरोपी से हंगामा और फायरिंग के बाद भागने के दौरान टोलकर्मियों ने छीन लिया था। बताया गया कि आरोपी ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को कार से पिस्टल निकालते हुए देखा गया है। पुलिस मौके के सभी सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.